2 साल के हुए तैमूर, दीवाना हुआ ज़माना
बॉलीवुड का यह नाम अब छिपा हुआ नहीं है, हम सभी जानतें हैं जानी मानी हस्ती सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे “तैमूर अली खान” भारत के लोक प्रिय बच्चों में से एक हैं। 2 वर्षीय तैमूर की ख्याति किसी सितारे से कम नहीं है, नन्हीं सी उम्र में ही उन्होंने एक बड़ी उन्नति पा ली है। आज तैमूर हर सोशल मीडिया में छाये हुए हैं, छोटे नवाब की हर एक झलक मीडिया के लाड़ को दर्शाती है। पटौदी खानदान का यह उज्जवल चिराग दुनिया का दिल चुराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, बचपने में ही लोगों के प्रति उनका व्यवहार काफी सराहनीय है। उनकी मासूम मुस्कराहट में ऐसा लगता है, अनेकों बड़ी हस्तियों का सम्मेल है जो हर किसी को लुभा जाता है। सैफीना के यह नन्हे नवाब जन्म से ही प्रसिद्द हैं, पिछले 2 सालों में इन्होने सोशल मीडिया में हड़कंप मचा कर रख दिया है ।
आज तैमूर के दूसरे जन्म दिवस के उपलक्ष में, आइए चर्चा करते हैं इस छोटे से नवाब के बारे में। पिछले 2 वर्ष तैमूर के जीवन में कई ऐसे पल आए हैं, जो सोशल मीडिया में सबसे ज़्यादा पसंद किये गए हैं। कुछ ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखते ही लगता है कई कहानियां गढ़ीं हुईं हैं, कुछ आप भी देखिए;
1. लखनवी नवाब का मुंबई शहर में हुआ जन्म;
दिनांक 20 दिसंबर 2016 को सैफीना के बेटे तैमूर अली खान का जन्म मुंबई शहर में हुआ, यह पल किसी शाही पल से कम नहीं था। जहां गर्भवती करीना कपूर अस्पताल में थीं वहीँ दूसरी ओर सैफ अली खान के परिवार के साथ साथ सारा शहर उनके जन्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था।उस पहले पल से ही तैमूर को किसी राजकुमार से कम नहीं माना जाता।
Source: https://www.instagram.com/p/BOTloJfgqaB/
जन्म के बाद ही इस नवाब की पहली तस्वीर ने सोशल मीडिया के हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। माँ का पहला प्यार पाते हुए तैमूर की यह तस्वीर सच में अत्यंत लुभावनी है, जो आज भी हर किसी के दिलों में राज करती है।
Source: https://www.instagram.com/p/BORKnWFjHys/
20 दिसंबर की सुबह 08:49 में जन्में तैमूर लगभग 2.9 किलो के थे, चकोर चेहरे पर हल्की लालिमा लिए यह बच्चा हर किसी का लाडला बनता जा रहा था।
Source: https://www.instagram.com/p/BOTn86wg0b-/
2. 3 माह की उम्र में नन्हें नवाब की माँ करीना के साथ पहली तस्वीर
इस तस्वीर ने सोशल मीडिया में हड़कंप मचा दिया, जब करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर, खुल कर मुस्कुराते हुए तैमूर की यह तस्वीर डाली थी। लोग तभी से इनके दीवाने हो गए थे, लगभग तीन महीने की उम्र में तैमूर की इस तस्वीर ने लोगों का बहुत प्यार और सराहना बटोरी।
Source: https://www.instagram.com/p/BRxjh1rjgbk/
3. नन्हीं सी उम्र में तैमूर के सबसे पहले मित्र
नन्हें नवाब जितने प्यारे हैं उनका दिल उतना ही प्यारा है, उन्होंने अभी से ही नन्हे-नन्हे मित्र बनाने शुरू कर दिए हैं। करण जौहर के बच्चे रूही और यश, उनके सबसे पहले दोस्त और उनके साथ तैमूर का यह पहली तस्वीर , सोशल मीडिया में लम्बे समय तक अति प्रिय रही।
Source: https://www.instagram.com/p/BcfNIttDXWh/
4. जन्मोत्सव में पहली शिरकत
जन्म के बाद की सबसे पहली यादगार कुछ विशेष ही होती है, जब आप सबकी नज़रों में आते हैं और सबके प्रिय बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ तैमूर के साथ भी था, तैमूर के जीवन में वो पहला पल जब उन्होंने एक और सेलब्रिटी किड के जन्म दिवस में शिरकत की और वहां भी सबका दिल जीता। यह उत्सव 9 दिसंबर 2017 को रानी मुख़र्जी की बेटी “आदिरा” का था।
Source: https://www.instagram.com/p/BcfNlxYDHvT/
5. पापा सैफ और माँ करीना के साथ पहला सफर
7 माह की उम्र में माँ और पापा सैफीना के साथ तैमूर की यह पहली विदेश यात्रा थी। उनके माता पिता हमेशा उनके लिए घूमने फिरने का समय निकाल ही लेते हैं। बिल्कुल वैसे ही तैमूर भी अपने नटखट अंदाज़ से उनको मुस्कराहट भरा वातावरण देते रहते हैं। जैसे इस तस्वीर में जो प्यार और लाड़ उनपर न्योछावर है वो तो देखते ही बनता है।
Source: Bollywoodbubble.com
6. पहली बार स्लेडिंग का अनुभव
बचपन से ही सबको दुआ-सलाम करने वाले तैमूर का अनुभव तब और बढ़ा, जब वे माता-पिता के साथ स्विट्ज़रलैंड गए। 1 वर्ष से भी कम उम्र में ही तैमूर ने अपने पिता के साथ बर्फीले पहाड़ों में स्लेडिंग का अनुभव लिया, वह भी कम रोमांचक नहीं था।
Source: https://www.instagram.com/p/BdaWljnFH__/
7. नवाब साहब का पहला जन्मदिन
पहला जन्मदिन तो हेमशा ही बहुत आनंदित दिन माना जाता है, माता पिता इस दिन को बहुत धूम धाम से मनाते हैं। तैमूर का भी पहला जन्मदिन ज़ाहिर है बहुत उल्लासपूर्ण ही हुआ था, उस दिन उनके लिए हर चीज़ बहुत विशेष और शानदार थी।
Source: https://www.instagram.com/p/Bc7N1QoFdtb/
उनका केक विशेष रूप से जंगल थीम में बनाया गया था, जैसा कि उन्हें पसंद है। केक का निर्माण भी कुछ इस प्रकार से किया गया था कि वह पार्टी का एक आकर्षण केंद्र बन गया।
तैमूर भी सफ़ेद रंग की शर्ट और नीली जीन्स में कुछ कम आकर्षित नहीं कर रहे थे, उनका रूप भी भीड़ में सबसे अलग और निखर कर सामने आया था। पहले जन्म दिवस में तैमूर अपने पापा की गोद में केक खाते हुए बहुत चॉकलेटी लग रहे हैं।
Source: https://www.instagram.com/p/Bc68rAGFkQv/
8. तैमूर का पहला गिफ्ट; फॉरेस्ट
जी हाँ, माँ करीना कपूर और उनकी नूट्रियनिस्ट रुजुता दिवेकर ने मिलकर तैमूर को उनके पहले जन्मदिन पर दिया एक बड़ा तोहफा। यह तोहफा मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर सोनवई नामक जगह पर है। यह तोहफा कुछ और नहीं लगभग 1000 स्क्वायर फुट ज़मीन है, जो उनकी माँ और रुजुता दिवेकर ने उनके नाम की है।
Source: newwomanindia.com
9. लखनवी नवाब के बढ़ते कदम
माँ और पिता की ऊँगली थामे उनके लाडले का पहला कदम सबसे विशेष पल होता है। इस पल को और भी विशेष बनाया है इस तस्वीर ने जिसे देख कर हम आज भी याद कर पा रहे हैं। तैमूर हमेशा की तरह ग्रे टी शर्ट और नीली जीन्स में बहुत प्यारे लग रही है साथ में माता पिता “सैफीना” ने उनको दोनों तरफ से थामा हुआ है।
Source: https://www.instagram.com/p/BdH1BCIlOHY/
10. छोटे नवाब का पहला स्टाइल
सैफीना के लाडले तैमूर ने हर जगह अपनी छवि बरकरार करते हुए, प्रसिद्धि के मामले में अपने माँ पिता को भी पीछे छोड़ दिया है। छोटे नवाब की हर एक चीज़ मीडिया में वायरल हो रही है, अब उनके इस स्टाइल को ही ले लीजिए। बालों में एक छोटी सी चोटी बनाए अपने पापा की तस्वीर कितने प्यार से देख रहे हैं। इस स्टाइल में भी वो इतने लाजवाब लग रहे हैं कि सोशल मीडिया में लोग इनकी तारीफें करते थम नहीं रहे। यह कहना गलत नहीं होगा कि तैमूर बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध बच्चों में से एक हैं।
Source: dnaindia.com
11. छोटे नवाब की पहली पार्टी, वीरे दी वेडिंग में
वीरे दी वेडिंग की एक्ट्रेस सोनम कपूर की वीरे करीना कपूर और उनके शौहर सैफ अली खान तथा गोदी में बेटे तैमूर उनकी वेडिंग में नज़र आए थे। सोनम की ही शादी वह पहली शादी थी जब तैमूर ने पहली बार किसी बड़ी पार्टी में शिरकत की थी। गुलाबी कुर्ते पायजामें में जम रहे थे छोटे मियाँ, मीडिया में उनकी यह तस्वीर भी खूब वायरल हुई।
Source: theindianmoviechannel.com
12. तैमूर का पहला निवाला – जब बहुत ज़ोरों से भूक लगी
यह तस्वीर देखकर अक्सर लोगों के मुँह से निकला – Awwww!! बच्चे को भूक लगी है बहुत ज़ोरों से और खाना अब तक नहीं आया। यह छोटे-छोटे पल तैमूर के जीवन में वो मुस्कराहट बन कर आयीं हैं जो हर किसी को लुभाती हैं। इसी पल से नवाब साहब ने खुद अपने हाथों से खाना खाने का प्रयास किया था।
Source: https://www.instagram.com/p/Bng_I_rDMj_/
13. रक्षा बंधन का त्यौहार – बहना के साथ
त्यौहार आते नहीं कि पूरा परिवार एक साथ खुशियां बटोरने के लिए तत्पर, इसलिए तो त्यौहार अच्छे हैं। अब यहां देख लीजिए, कितने प्यारे लग रहे हैं तैमूर और इनाया, यह तस्वीर रक्षा बंधन की है जब दोनों भाई बहन साथ मिलकर इस त्यौहार को मना रहे हैं। यह त्यौहार तैमूर का और सोहा अली खान की बेटी इनाया का सबसे पहला त्यौहार था।
Source: https://www.instagram.com/p/Bm86YNXBT8d/
Source: https://www.instagram.com/p/Bp90kmIn3jn/
14. पहली बार मालदीव्स की सैर
पापा सैफ के साथ तैमूर मालदीव्स आइलैंड की सैर करते नज़र आये। यह वो तस्वीर उस पल से छीनी गई है जब तैमूर अपने परिवार के साथ छुट्टियों में विशेष समय बिताने गए थे।
Source: https://www.instagram.com/p/BnTgrBIhJf9/
15. खुद में बने ब्रांड – तैमूर के रूप का एक नया खिलौना
बच्चों को खिलौने पसंद होते हैं पर बच्चे के रूप का खिलौना बन जाना यह तो अलग ही है। और हो भी क्यों ना आखिर यह हमारे लखनवी जनाब का है ऐसा कुछ अलग नहीं बचा जो तैमूर से जुड़ा ना हो।छोटी सी उम्र में इतनी प्रसिद्धि, लोग उनके हर कदम को फॉलो कर रहे हैं।
Source: tribuneindia.com
16. लो जी खिलौने हाथ से गए नहीं कि एक और नए खेल का अनुभव
तैमूर के माता- पिता जितनी उत्सुकता से उनकी हर एक चीज़ पर ध्यान दे रहें हैं, तैमूर भी उतनी ही उत्सुकता से उन सारी चीज़ों को स्वीकारते जा रहे हैं। बात की जाए बाहर खेले जाने वाले खेलों की तो तैमूर ने घुड़सवारी, बैडमिंटन और फुटबॉल भी सीखना शुरू कर दिया है, इन तस्वीरों में आप खुद देखें।
Source: https://www.instagram.com/p/BqC1kZYnwyd/
Source: https://www.instagram.com/p/BmHnfimhyT6/
17. स्कूल में पहला खेल दिवस
तैमूर और खेल दिवस, कभी दूर नहीं। तैमूर जैसे क्रियाशील बच्चे के लिए खेल दिवस तो पसंदीदा दिन है, इस दिन की उत्सुकता उनके चेहरे पर साफ़ नज़र आ रही थी। वहीं जब खेल दिवस की शाम आई और पूरा दिन बीत गया तो इस बात को देखते हुए छोटे नवाब की आँखों में आंसू आ गए।
Source: https://www.instagram.com/p/BrUUaqDA6JD/
18. तैमूर के दूसरे जन्मदिन की तैयारियां
छोटे नवाब को हमेशा से ही शाही व्यवहार मिला है तथा परिवार, और देश भर के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। ताज्जुब है इतनी छोटी उम्र में इतना सब कुछ, शायद इसलिए तैमूर से जुड़ी उनके जीवन के बारे में लोग जानना चाहते हैं।
Source: https://www.instagram.com/p/BrG9woLHsI9/
छोटे नवाब अब बड़े हो रहे हैं, इस दिसम्बर उनका दूसरा जन्मदिन है, और पहले से ही उनका केक तय हो चुका है तथा बहुत सारे तोहफे भी उनके घर पहुँच गए हैं।
Source: https://www.instagram.com/p/Brbwj-3g9rE/
तैमूर के जीवन के बारे में जानने के लिए हम सब उत्सुक रहते हैं, आशा है आगे और भी बहुत कुछ जानेंगे। तैमूर के दूसरे जन्मदिवस पर उनको बहुत शुभ कामनाएं।